WCD Sonipat Anganwadi Vacancy 2026-27 Apply for 741 Anganwadi Worker & Helper Jobs

Sonipat Anganwadi Vacancy 2026-27 Released: महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा सोनीपत जिले में आंगनवाड़ी वर्कर एवं आंगनवाड़ी सहायिका के 741 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर दिया है। सोनीपत जिले की बेरोजगार महिलाएं जो आंगनवाड़ी भर्ती अधिसूचना जारी होने का इंतजार कर रही थी उनके लिए अच्छी खबर है। सोनीपत आंगनवाड़ी वैकेंसी 2026-27 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकि है। आवेदक महिला की उम्र 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। Sonipat Anganwadi Vacancy 2026 आवेदन फॉर्म, पात्रता या योग्यता आदि के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पूरा पढ़े।

WCD Sonipat Anganwadi Vacancy 2026-27 Notification Out

जिला सोनीपत के आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना 19 नवंबर 2026 को जारी कर दी गयी है। सोनीपत आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका भर्ती के लिए केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती है और महिला कम से कम 12वीं पास (आंगनवाड़ी वर्कर) और आंगनवाड़ी सहायिका के लिए दसवीं पास होनी चाहिए। महिला यदि उसी गांव या वार्ड की बेटी या बहु हो जिनकी उम्र 18 से 42 वर्ष एवं विधवा / तलाकशुदा / निराश्रित या जिसके पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हो या जिस महिला का पति 70 % या उससे अधिक विकलांग हो उसके लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रखी गयी है।

Download Sonipat Anganwadi Bharti 2026 Application Form

जो अभ्यर्थी सोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन और आवेदन फॉर्म पीडीऍफ़ डाउनलोड करना चाहता है वो नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया 19 नवंबर 2026 से शुरू होकर 10 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक होगी। इच्छुक महिला उम्मीदवार आंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका के रिक्त पदों के लिए समय रहते आवेदन कर सकती है। उम्मीदवारों को सोनीपत आंगनवाड़ी आवेदन फॉर्म के साथ शैक्षणिक योग्यता, निवास प्रमाण पत्र, आयु सीमा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, और अन्य जरूरी दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी संलग्न करनी होगी।

ParticularsPDF Link
Sonipat Anganwadi Application Form 2026Application Form
Sonipat Anganwadi Vacancy 2026 NotificationNotification PDF

Also Read:

सोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती 2026-27: Overview

विवरणजानकारी
विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग (WCD), हरियाणा
जिलासोनीपत, हरियाणा
भर्ती का नामसोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती 2026
पद का नामआंगनवाड़ी वर्कर एवं सहायिका
कुल पद741
आवेदन शुरू होने की तिथि19 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि10 दिसंबर 2026
अंतिम समयशाम 05:00 बजे
आवेदन कैसे करेंऑफलाइन (Offline)
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु42 वर्ष
विशेष श्रेणी की अधिकतम आयु45 वर्ष
शैक्षिक योग्यता12वीं पास
आधिकारिक वेबसाइटwcdhry.gov.in

सोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती 2026 कुल कितने पदों पर होगी भर्ती?

सोनीपत जिले में आंगनवाड़ी वर्कर के 193 पद और आंगनवाड़ी सहायिका के 548 के पदों को भरने के लिए यह भर्ती निकाली गई है। इस आंगनवाड़ी भर्ती नोटिफिकेशन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खाली पदों पर महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी। आंगनवाड़ी भर्ती विज्ञापन में कुल रिक्त पदों की संख्या और गांव या वार्ड के अनुसार पदों का अलग-अलग विवरण दिया गया है।

Post NameTotal VacancyQualification
Anganwadi Worker (AWW)19312th Class Passed
Anganwadi Helper (AWH)54810th Class Passed

Sonipat Anganwadi Vacancy 2026 Block Wise Details

Block Wise Vacancies
BlockWorkerHelperTotal
Sonipat Urban072330
Sonipat Rural-1155237
Sonipat Rural-2124557
Gannaur3798135
Rai3185116
Kharkhoda2476100
Gohana2777104
Mundlana295483
Kathura113849
Grand Total193548741

Sonipat Anganwadi Vacancy 2026-27 Eligibility Criteria

महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) हरियाणा द्वारा सोनीपत जिले के आंगनवाड़ी के रिक्त पदों को भरने के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा निर्धारित की गयी है। जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है:

  • केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन हेतु पात्र है।
  • आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदक महिला उसी गांव / वार्ड की बहू या बेटी – और वहां की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां पद रिक्त है (सक्षम अधिकारी द्वारा जारी नवीनतम रिहायशी प्रमाण पत्र आवश्यक)।
  • दो या अधिक ग्राम पंचायत वाले गांव के लिए अपनी ही ग्राम पंचायत के रिक्त पद के लिए आवेदन करें, अन्यथा आवेदन रद्द किया जा सकता है।
  • शहरी परियोजना के अंतर्गत आवेदन हेतु रिहायशी प्रमाण पत्र पर नई वार्डबंदी अनुसार वार्ड नंबर व कॉलोनी का नाम स्पष्ट होना चाहिए।

Sonipat Anganwadi Vacancy 2026 Age Limit

WCD सोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए आवेदन हेतु आवेदक महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, विशेष श्रेणियों के अंतर्गत आने वाली महिलाओं को आयु सिमा अधिकतम 45 वर्ष तक की पात्रता दी गई है। जिसकी जानकारी निम्नलिखित है:

आवेदक महिला की श्रेणीअधिकतम आयु सीमा
सामान्य श्रेणी महिला उम्मीदवार42 वर्ष
विधवा महिला45 वर्ष
तलाकशुदा महिला45 वर्ष
निराश्रित महिला45 वर्ष
आजीवन कारावास की सजा प्राप्त पति की पत्नी45 वर्ष
70% या उससे अधिक दिव्यांग पति की पत्नी45 वर्ष

नोट: आयु सीमा की गणना कब से होगी। इसकी जानकारी नोटिफिकेशन में नहीं दी गयी है।

Sonipat Anganwadi Recruitment 2026 Qualification

पद का नामशैक्षिक योग्यता
आंगनवाड़ी वर्कर (AWW)बारहवीं पास
आंगनवाड़ी सहायिका (AWH)दसवीं पास

Sonipat Anganwadi Vacancy 2026-27: आवेदन कैसे करें?

सोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती 2026 विज्ञापन में दी गयी जानकारी के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से ही होंगे। पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन फॉर्म संबंधित ब्लॉक के परियोजना अधिकारी के कार्यालय में आवेदन की अंतिम तिथि या उससे पहले जमा करा दे।

  • सबसे पहले सोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती ऑफिसियल नोटिफिकेशन बड़े ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • इसके बाद आप अपने संबंधित गांव या वार्ड में उपलब्ध रिक्त पद की जानकारी जांचे।
  • अब आपको सम्बंधित पद के लिए निर्धारित पात्रता के अनुसार अपने सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार करें।
  • ध्यान रहे की दस्तावेज नवीनतम और सही होने चाहिए। निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आयु सम्बंधित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और फैमिली आईडी की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी तैयार करें।
  • यदि आप विधवा, तलाकशुदा या विशेष श्रेणी में आने वाली महिला है तो संबंधित प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र भी तैयार करे और आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • आंगनवाड़ी भर्ती आवेदन फॉर्म को अच्छे और सही से भरे और इसको संबंधित ब्लॉक के परियोजना अधिकारी के कार्यालय में अंतिम तारीख से पहले जमा करा दे।
  • ध्यान रखे की आवेदन फॉर्म में दी गयी जानकारियों और दस्तावेजों को अच्छे से जांच लें।

Sonipat Anganwadi Recruitment 2026: जरूरी दस्तावेज

यदि आप भी सोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने जा रहे है तो आपको आवेदन फॉर्म के साथ निम्न लिखित आवश्यक दस्तावेजों की स्वयं सत्यापित फोटो प्रतियां संलग्न या अटैच करनी होंगी। जरूरी दस्तावेजों की जानकारी इस प्रकार हैं:

  • रिहायशी प्रमाण पत्र: आवेदक महिला को जहां भी रहती है उसके गांव या शहरी क्षेत्र का नवीनतम रिहायशी प्रमाण पत्र देना होगा।
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र: आवेदक महिला को शैक्षणिक योग्यता से संबंधित 10वीं या 12वीं की मार्कशीट एवं प्रमाण पत्र देना होगा।
  • अभ्यर्थी के आधार कार्ड की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी।
  • जाति प्रमाण पत्र: आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र देना होगा।
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि है तो): यदि उम्मीदवार के पास आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका या क्रेच वर्कर से सम्बंधित कोई अनुभव है, तो संबंधित अनुभव प्रमाण पत्र देना होगा।
  • विधवा या तलाकशुदा महिला को निर्धारित शपथ पत्र एवं संबंधित प्रमाण पत्र देना होगा।
  • 70% या उससे अधिक दिव्यांग पति वाली महिला के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
  • फैमिली आईडी की स्वयं सत्यापित फोटो कॉपी।
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो

Sonipat Anganwadi Vacancy 2026-27: Selection Process

सोनीपत आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता (वर्कर) और सहायिका पद पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। आवेदक का चयन मेरिट और अतिरिक्त वेटेज अंकों के आधार पर गांव / वार्ड स्तर पर होगा। जिसकी जानकारी नीचे दी गयी है:

  • शैक्षणिक अंक: Worker 12वीं, Helper: 10वीं के अंक
  • अतिरिक्त योग्यता (+3 /5): Worker: स्नातक +3, PG +5, Helper: 12वीं +3, स्नातक +5
  • कार्य अनुभव (+1 to 5): AWW / AWH / क्रेच वर्कर – प्रति वर्ष 1 अंक, अधिकतम 5
  • विशेष श्रेणी (+10): विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं

Important Dates: WCD Anganwadi Vacancy 2026 Sonipat

  • Notification Released on : 18/11/2026
  • Starting Date to Apply : 19/11/2026
  • Sonipat Anganwadi Vacancy 2026 Last Date : 10/12/2026 05:00 PM

Frequently Asked Questions (FAQs)

  1. सोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती 2026 अधिसूचना कब जारी होगी?

    सोनीपत आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका भर्ती अधिसूचना 19 नवंबर 2026 को कुल 741 पदों के लिए जारी हो चुका है।

  2. Sonipat Anganwadi Vacancy 2026 आवेदन की अंतिम तिथि क्या हैं?

    सोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।

  3. सोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती 2026 आवेदन फॉर्म कहां जमा करें?

    सोनीपत आंगनवाड़ी वैकेंसी के पात्र अभ्यर्थी आवेदन फॉर्म अपने ब्लॉक / परियोजना के बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) कार्यालय में जमा कराना होगा।

  4. सोनीपत आंगनवाड़ी भर्ती 2026 आवेदन शुल्क कितना है ?

    सोनीपत आंगनवाड़ी वर्कर और सहायिका पद के लिए आवेदन हेतु विभाग द्वारा कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा।

Disclaimer: The information shared here just for educational and reference purpose only.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *